पाकुड़/इस्लामपुर: झारखंड सरकार के *पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के दो वर्षों बाद बेल मिलने के उपरांत पहली बार अपने पैतृक आवास इस्लामपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव मोनिता कुमारी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

महिलाओं ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं *तनवीर आलम* को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। लंबे समय बाद अपने नेता से मिलने पहुंची महिला कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने फूल-मालाओं एवं पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत करते हुए आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर युवा नेत्री मोनिता कुमारी अपने समर्थकों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ उनके आवास पहुंचीं। उन्होंने पूर्व मंत्री का कुशलक्षेम जाना और सम्मान स्वरूप शॉल भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने आलमगीर आलम को झारखंड का विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत मुकदमे में फंसाया गया था।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय वीरांगना सशक्तिकरण परिषद की कई महिला सदस्य भी मौजूद रहीं। महिलाओं की भारी भागीदारी से पूरे क्षेत्र का राजनीतिक माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.











