दुमका के काठीकुंड थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

Dumka :- आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर काठीकुंड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी ममता मरांडी ने की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई। वहीं थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

बैठक में सांसद प्रतिनिधि जॉन सोरेन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, शमसुद्दीन अंसारी, गौरी शंकर भगत, हुसैन अंसारी, मलय मोदी, लालचंद पाल, तारिक अनवर, मिंटू कुमार, अकबर अली समेत विभिन्न गांवों से आए गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Repoted By :-  Mahfuj Ali Ansari, Prime Time News,Dumka.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!