Godda :- गोड्डा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 पेटी एवं 21 बोतल अवैध शराब बरामद की है।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

यह कार्रवाई जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त लोकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में अमआर थाना क्षेत्र, प्रखंड पौड़ैयाहाट में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर कार्यपालक दंडाधिकारी अभय झा एवं उत्पाद निरीक्षक प्रवीण कुमार राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया।छापेमारी के दौरान अवैध रूप से संग्रहित शराब को बरामद कर विधिसम्मत तरीके से जब्त किया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कार्यपालक दंडाधिकारी अभय झा ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार निगरानी एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
वहीं उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए नियमित विशेष अभियान चलाए जाएं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाए, ताकि कानून-व्यवस्था एवं जनहित सुरक्षित रह सके।
Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News,Godda.











