Godda :- महागामा कृषि कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रखंडस्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार, एग्री क्लिनिक सेंटर के प्रखंड समन्वय कुंदन कुमार,सहायक समन्वय आयुषी कुमारी,कृषक मित्र एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

कार्यशाला के दौरान किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, समय पर बुआई, गुणवत्तायुक्त बीज के उपयोग, उर्वरक प्रबंधन एवं कीट नियंत्रण की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं एवं अनुदान संबंधी सुविधाओं की भी जानकारी दी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने की अपील करते हुए कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय बढ़ेगी। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और कार्यशाला को उपयोगी बताया।
Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News,Godda.











