Jamtara :- किशोर तिर्की ने नाला पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। किशोर तिर्कीइससे पहले पुलिस अनुमंडल साहेबगंज में पद स्थापित थे। कार्यभार संभालने के बाद अनुमंडल क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। पदभार ग्रहण के मौके पर नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव कुंणडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार बिन्दाफाथर थाना प्रभारी ने नवपदस्थापित एसडीपीओ का बुके देकर स्वागत किया। इसके उपरांत एसडीपीओ ने मौजूद अधिकारियों के साथ एक औपचारिक परिचयात्मक बैठक की। इसमें क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों, अपराध के प्रकार, जटिल कांडों की समीक्षा और संवेदनशील इलाकों पर चर्चा की गई।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

बैठक के दौरान एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़े, इसके लिए पारदर्शी, त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी। एसडीपीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि शराब, चोरी, नशा, मारपीट और भूमि विवाद जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लें और उसका समाधान तय समय सीमा में करें। एसडीपीओ ने कहा कि सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए पुलिस और समाज के बीच संवाद ज़रूरी है, इसलिए सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।
Repoted By :- Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.











