सांसद निवास शिव धाम में अंतरराष्ट्रीय गोल शॉट बॉल खिलाड़ियों का भव्य सम्मान

Godda :- देवघर स्थित सांसद निवास शिव धाम में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने अंतरराष्ट्रीय गोल शॉट बॉल खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान सांसद ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि देवघर और झारखंड के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

इस अवसर पर डॉ. निशिकांत दुबे ने खिलाड़ियों को अंगवस्त्र, माला, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कुल दो लाख रुपये की नगद पुरस्कार राशि भी दी गई।

सम्मानित खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी भारद्वाज, रॉशन कुमार, अभिनव कुमार, रोहित कुमार, आयुष रंजन, विश्वास कश्यप और आयुष संतोषी शामिल रहे। इन सभी खिलाड़ियों ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और राज्य को गौरवान्वित किया है।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड गोल शॉट बॉल संघ के सचिव एवं भारतीय टीम के कोच राजेश रंजन को भी उनके उत्कृष्ट योगदान और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह में देवघर जिला गोल शॉट बॉल संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष रितुराज, प्रदेश सचिव मनीष सिंह, अतिरिक्त सचिव बमबम दूबे, कार्यकारी सदस्य सौरभ राय, नीरज प्रकाश, अमित ठाकुर, आशीष सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पूरे समारोह का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा। खिलाड़ियों ने सम्मान के लिए सांसद का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News, Godda.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!