महागामा की जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं आवासीय कार्यालय : प्रबोध सोरेन

Godda :- महागामा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर विजयी होने के उपरांत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने जनता की सुविधा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान को ध्यान में रखते हुए ऊर्जानगर में एक आवासीय कार्यालय की व्यवस्था की है। इस संबंध में उन्होंने ईसीएल प्रबंधन से आग्रह कर एक क्वार्टर प्राप्त किया, जिसे अब पूर्ण रूप से जनता की सेवा हेतु समर्पित किया गया है।

Edited :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

इस आवासीय कार्यालय का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महागामा की जनता को अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लेकर अध्यक्ष से मिलने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। अब नागरिक एक निर्धारित स्थान पर सहज रूप से पहुंचकर अपनी बात रख सकेंगे।

कार्यालय का गृह प्रवेश पूजा-अर्चना एवं विधिवत धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। महागामा के प्रबुद्ध नागरिकों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि अक्सर जनप्रतिनिधियों से मिलने के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं होने के कारण आम जनता को परेशानी होती थी, लेकिन अब यह आवासीय कार्यालय जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा।

प्रबोध सोरेन ने कहा कि वे सदैव महागामा की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News,Godda.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!