Godda :- महागामा के बसुआ चौक,केंचुआ चौक, मोहनपुर, ऊर्जानगर समेत आसपास के विभिन्न बाजारों में वट सावित्री पूजा को लेकर गुरुवार को खासा उत्साह देखा गया। पूजा की तैयारी को लेकर सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में चहल-पहल का माहौल बना रहा।श्रद्धालु पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटे रहे। बाजारों में फल, फूल, पूजन सामग्री, साड़ी, श्रृंगार सामग्री तथा बांस से बने पंखा-डलिया की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। दुकानदारों ने भी पूजा को लेकर विशेष तैयारी कर रखी है।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

महिलाएं वट वृक्ष की पूजा के लिए धागा, सिंदूर, अगरबत्ती, नारियल, मिठाई एवं अन्य सामग्री खरीदती नजर आईं। वहीं कपड़ा एवं श्रृंगार की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।

दुकानदारों ने बताया कि वट सावित्री पूजा को लेकर बाजार में पिछले दो दिनों से ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूजा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी हुई है।

पूजा को लेकर बाजारों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क नजर आया। शाम तक बाजारों में खरीदारी का दौर जारी रहा।
Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News,Godda.











