Dumka :- दुमका में बाल विवाह टला, प्रशासन-पुलिस और ग्राम साथी संस्था की तत्परता से बची नाबालिग की जिंदगी
दुमका जिले के जरमुण्डी प्रखंड अंतर्गत तलझारी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी का बाल विवाह प्रशासन, पुलिस एवं ग्राम साथी संस्था की संयुक्त पहल से समय रहते रोक दिया गया।

चाइल्ड हेल्पलाइन से सूचना मिलने के बाद गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर परिवार एवं बालिका की काउंसलिंग की। इस दौरान बाल विवाह के कानूनी, सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। समझाइश के बाद परिवार ने विवाह तत्काल स्थगित करने पर सहमति जताई।

इस कार्रवाई में तलझारी थाना पुलिस, प्रखंड प्रशासन, महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं ग्राम साथी संस्था की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह पहल बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.











