कैंसर पीड़ित संध्या कॉलेज के व्याख्याता का निधन, शोकसभा का आयोजन  अर्थाभाव में नहीं हो सका समुचित इलाज,सरकार दे मुआवजा : प्राचार्य 

साहेबगंज : संध्या इंटरमीडिएट कॉलेज के भौतिकी के व्याख्याता एवं वित्त रहित मोर्चा के सदस्य मोतीलाल साह के निधन पर शुक्रवार को कॉलेज परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। प्राचार्य शंभूनाथ पाठक की उपस्थिति में शिक्षकों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्राचार्य ने उनके शिक्षण के प्रति समर्पण व संगठन को लेकर उनके द्वारा किये गए कार्यों की चर्चा कर याद कराया। उन्होंने बताया कि मोतीलाल साह कैंसर से पीड़ित थे। इलाज हेतु खर्च के अभाव में उनका निधन हो गया। जो अति दु:खदाई, कष्टदाई है। उनका आकस्मिक निधन शिक्षा जगत व शिक्षकों के मोर्चा के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि वित्त रहित संस्थानों में कार्य करने वाले शिक्षक कर्मचारियों का पैसे के अभाव में निधन से पूरा मोर्चा परिवार मर्माहत है और सरकार से मांग करता है कि पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा दे।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

मोर्चा अपने साथियों के इस प्रकार से निधन को लेकर सरकार के वित्त रहित कर्मचारियों के प्रति  

असंवेदनशील नीति के खिलाफ संघर्ष करेगा। मोर्चा की बैठक में इस मुद्दे को लेकर आगे की रणनीति भी तय की जाएगी। सभी ने इस दुख की घड़ी में ईश्वर से उनके परिवार को सहन शक्ति देने की कामना की। शोकसभा में मणिकांत ठाकुर, सत्यनिधि झा सुमन, राजीव झा, प्राणनाथ तिवारी, अनूप चटर्जी, शिव कुमार मिश्र, विनोद नंदू झा, वीरेंद्र दूबे, अनुपमा झा, अर्जुन महतो, राधे यादव, बासु पहाड़िया व अन्य थे।व अन्य थे।

Repoted By :- Arvind Thakur, Shaibganj, Prime Time News.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!