Jamtara :- फतेहपुर प्रखंड के अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय, मंझलाडीह में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा समाज को इसके प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम में वनवासी विकास आश्रम की सीएसडब्ल्यू खुशबू कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बाल विवाह न करने तथा अपने आसपास भी इस कुप्रथा को रोकने का संकल्प दिलाया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भी सामूहिक रूप से समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई, ताकि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित कर उसे रोका जा सके। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि स्थानीय प्रशासन और बाल कल्याण समिति को सूचना देकर भी बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। इस अवसर पर शिक्षक संजय कुमार मांझी, श्यामल मंडल, विशंभर मंडल, रविंद्र कुमार मंडल सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Repoted By :- Md Rafique Ansari, Prime Time News, Fatehpur.(Jamtara)











