साहिबगंज :- सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बाद साहेबगंज में नव पदस्थापित भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2019 बैच के अधिकारी दीपक कुमार दूबे ने जिले के 37वें उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के रूप में विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। समाहरणालय भवन स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से परिचय जाना।फिर पत्रकारों से कहा कि सरकार व मुख्यमंत्री के महत्त्वाकांक्षी व जनकल्याणकारी योजनाओं को सुशासन के साथ जन-जन तक पहुंचाना और जिले का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता होगी।
Edited :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
नव पदस्थापित उपायुक्त के पदभार संभालने के साथ ही जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।आने वाले समय में प्रशासनिक महकमे में भी नई ऊर्जा और सक्रियता देखने को मिलेगी। वहीं नव पदस्थापित उपायुक्त ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद समाहरणालय सभागार में प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ कल रविवार को आयोजित जेपीएससी परीक्षा के निष्पक्ष, व शांतिपूर्ण माहौल में संचालन को लेकर बैठक की।जहां परीक्षा संचालन के लिए प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों से कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन व पूर्वाभ्यास कर लें। अभ्यर्थियों के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की व्यवस्थाएं हैं, सुनिश्चित कर लें।
उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने स्पष्ट लहजे में कहा कि परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही एकदम बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गौरतलब है कि 19 अप्रैल को जिले में तेरह केंद्रों पर दो पालियों में झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती ) प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होना है। जिसमें प्रथम पाली दस बजे से बारह बजे तक और द्वितीय पाली तीन बजे से पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों से अपील किया गया कि सभी अभ्यर्थी अपना-अपना प्रवेश पत्र और कोई एक पहचान पत्र लेकर निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएं।
इस मौके पर मुख्य रूप से डीडीसी सतीश चन्द्रा, अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत,डीएसओ झुन्नू कुमार मिश्रा,संजय कुमार दास जिला जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार दास,सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईंद, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष,जिला योजना पदाधिकारी,उप निर्वाचन पदाधिकारी,
नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक सिंह,सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू, सहित जिला के अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।
Repoted By :- Arvind Thakur, Shaibganj, Prime Time News.











