गोड्डा डीसी व एसपी ने किया रक्तदान, 65 यूनिट रक्त संग्रह।

Godda :- न्यू पुलिस लाइन, गोड्डा में बुधवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कुल 65 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

Edited By –Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

शिविर में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। उनके इस कदम से प्रेरित होकर अन्य अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

जिला दंडाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। वहीं पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को सामाजिक कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक जांच कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव, डीएसपी (मुख्यालय) जेपीएन चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. एस.सी. शर्मा, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. ताराशंकर झा सहित कई अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News,Godda

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!