Godda :- गोड्डा पुलिस लाइन में उपायुक्त सुश्री अंजली यादव के नेतृत्व में नव नियुक्त ग्रामीण पुलिस (चौकीदार) को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी एवं डीसीएलआर रितेश कुमार जायसवाल भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने चौकीदारों को अपने कार्यों को ईमानदारी एवं सजगता के साथ निभाने का निर्देश दिया।
प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, सूचना तंत्र को सक्रिय रखने तथा आमजन से समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।मौके पर बड़ी संख्या में चौकीदार उपस्थित रहे।
Repoted By :- Sankar Suman, Prime Time News,Godda











