पाकुड़: पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर पाकुड़ की ओर आ रहा है।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अंचल पदाधिकारी, पाकुड़ को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया और उनके नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी के दौरान मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पीपलजोरी मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 6.46 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित मूल्य 50-60 हजार रुपये) बरामद किया गया। साथ ही एक सैमसंग कंपनी का स्मार्टफोन और एक होंडा मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH16J-5138) भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोसीम शेख (उम्र 34 वर्ष), पिता- सरफुल शेख, निवासी ग्राम पथरघट्टा, थाना मालपहाड़ी, जिला पाकुड़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मालपहाड़ी ओपी थाना कांड संख्या 68/2026 दिनांक 01.04.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
छापामारी दल में अंचल पदाधिकारी अरविंद बेड़िया, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को और तेज करने की बात कही गई है।
Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News Pakur.











