ईद एवं रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

थाना परिसर में ईद एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरव कुमार ने की। Repoter By :- Mehfooz Ali Ansari,Kathikund, Prime Time News.

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने मिलकर दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरव कुमार ने कहा कि ईद और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता और विविधता का प्रतीक हैं, जिन्हें सभी समुदायों को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेगा। साथ ही उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

बैठक में एएसआई केदारनाथ पूर्ति, मलय मोदी, समसुद्दीन अंसारी, हुसैन अंसारी, गौरीशंकर भगत, शब्बीर अंसारी, अभिजीत सुमन, फरीद अंसारी समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

Edited By –Shashi Kumar, Prime Time News Desk 

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!