Dumka :- गोपीकांदर में अवैध बालू के खिलाफ खनन निरीक्षक गौरव कुमार ने बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त कर हड़कंप मचा दिया है। मंगलवार को गौरव कुमार ने धूधापहाड़ी बालू घाट से पाकुड़ जिले के दो बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया है। दोनों ट्रैक्टरों को गोपीकांदर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
Repoted By :- Nitesh Kumar Pal (Prime Time News,Dumka)दोनों ट्रैक्टरों पर बालू के अवैध तस्करी को लेकर जुर्माना लगाया गया है। बताया जाता है कि पाकुड़ जिले के ट्रैक्टरों द्वारा बांसलोई नदी में चोरी छिपे बालू का उठाव करने की सूचना खनन निरीक्षक को मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
Edited By –Shashi Kumar (Prime Time News Desk)











