जामताड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां निर्माणाधीन पुलिया में भारी अनियमितता का मामला उजागर हुआ है।

Reporter By:- Goutam Thakur, Jamtara, Prime Time News

जामताड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां निर्माणाधीन पुलिया में भारी अनियमितता का मामला उजागर हुआ है। जामताड़ा में एनएच के तहत बन रहे स्टेट हाईवे 419 पर बुधुडीह के पास निर्माणाधीन पुलिया के बनते ही टूटने की खबर जैसे ही सामने आई, प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।

उपायुक्त रवि आनंद, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार और अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान पुलिया निर्माण में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर उपायुक्त ने मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद जांच टीम ने सोनबाद में बन रहे पुल का भी निरीक्षण किया। साथ ही स्पेशल डिवीजन के अंतर्गत चेंगाईडीह में निर्माणाधीन पुलिया की भी जांच की गई, जहां भारी अनियमितता सामने आई। उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि पुलिया निर्माण को लेकर मिली शिकायतों के आधार पर आज विभिन्न अधिकारियों और अभियंताओं द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया है। प्राथमिक जांच में अनियमितता स्पष्ट रूप से सामने आई है और विभाग को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि स्टेट हाईवे 419 धनबाद से जामताड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल की सीमा तक जुड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना है, जहां कई स्थानों पर पुल और पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। फिलहाल, अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच के बाद संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

Edited By –Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!