हंसडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी के लिए बिहार ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त, एक गिरफ्तार

Dumka :- हंसडीहा पुलिस ने गुरुवार को शराब के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से हंसडीहा के रास्ते बिहार ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त की है| हंसडीहा थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार 19.02.2026 को समय वरीय पदाधिकारी से सूचना प्राप्त हुई कि दुमका की ओर से एक HYUNDAI i 10 वाहन में अवैध शराब छुपाकर बिहार ले जायी जा रही है।उक्त सूचना का सनहा दर्ज करते हुए सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु सशस्त्र बल के साथ थाना से प्रस्थान किया तथा उनसे निर्देश प्राप्त कर हंसंडीहा गोड्डा मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक के पास स्थित वीणा हाउस सोनपापड़ी फैक्ट्री के पास वाहन चेंकिग लगाया।कुछ देर बाद हंसडीहा की ओर से एक सफेद रंग की कार आती दिखी। जिसे रूकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी खड़ी कर भागने का प्रयास करने लगा, परन्तु सशस्त्र बल के द्वारा उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया|तत्पश्चात उक्त वाहन की जांच में 05 पेटी ROYAL STAG लिखी अंग्रेजी शराब, प्रत्येक पेटी में 24 पीस, (375 ML) का कुल 120 पीस शीशा बोतल, 07 पेटी IMPERIAL BLUE लिखी अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में 24 पीस (375 ML) का कुल 168 पीस शीशा बोतल, 03 पेटी ROYAL CHALENGE लिखी अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में 24 पीस (375 ML) का कुल 72 पीस शीशा बोतल रखी पायी गयी, जिसे विधिवत बरामद किया गया।

 

मामले में मो महबूब अंसारी, उम्र करीब 21 वर्ष पिता अफजल अंसारी, ग्राम खरखछीया, थाना- देवडांढ़, जिला- गोड्डा को गिरफ्तार किया गया है। मामले में हंसडीहा थाना काण्ड सं0- 16/26 दिनांक: 19.02.2026 धारा 274/275/286/317(5)/3(5) बी0एन0एस0 एवं 47 ए/52/55

उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है| इसके अलावा 

MOTOROLA कम्पनी का नारंगी रंग का मोबाईल, फर्जी नम्बर प्लेट बरामद किया गया|

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!