बीडीओ ने गोपीकांदर सीएचसी का किया निरीक्षण

गोपीकांदर:-  गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी और जिला परियोजना पर्यवेक्षक नीति आयोग के अमलेश कुमार ने संयुक्त रूप से गुरुवार को निरीक्षण किया। सभी कर्मियों के उपस्थिति पंजी जांच किया गया। Repoted By :- Nitesh Kr Pal (PTN Dumka)

सीएचसी के ड्रेसिंग रूम, रक्त जांच घर, लेबर रुम सहित सभी प्रकार के स्टोर रुम का निरीक्षण किया गया। विशेष रूप से रक्त जांच के टेक्नीशियन जोनाथन मुर्मू से नियमित जांच, थायराइड मधुमेह, इन्फेक्शन, मलेरिया, टीबी मरीजों, सहित अन्य जांचों को निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रसव रुम में मौजूद भद्री महारानी से पूछताछ किया। इलाज, खानपान, रुम की साफ सफाई सहित जानकारी भद्री महारानी से लिया। बीडीओ ने बताया कि सीएचसी का निरीक्षण के दौरान कई निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया है। सभी कमरों की साफ-सफाई एवं सभी खिड़की में पर्दे लगाने का निर्देश दिया गया। एक्स-रे रुम का जायजा लिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी ड्यूटी पर रहने ओर मरीजों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित आनंद, बीपीएम दिलीप मिंज, बीएएम बिनोद कुमार, बीडीएम प्रदीप कुमार, बारिस मरांडी, भंडारपाल नीलेश मरांडी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

error: Content is protected !!