बाबा बैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, निकाली गई भव्य बाबा की बारात 

महाशिवरात्रि को लेकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज़ से पहुंचे भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।Repoted – कृष्णा गोस्वामी,देवघर ब्यूरो।

मंदिर प्रशासन के अनुसार ब्रह्ममुहूर्त में लगभग 04:30 बजे पट खुलने के साथ ही जलार्पण शुरू हुआ। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें कतार प्रबंधन, सुरक्षा बलों की तैनाती, चिकित्सा शिविर तथा पेयजल की व्यवस्था शामिल रही।महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने संयुक्त रूप से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यापक तैयारी की थी।

मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के अलग मार्ग बनाए गए लगातार घोषणाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश दिए जाते रहे।

रातभर जगमगाता रहा मंदिर परिसर

मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक आभा से आलोकित दिखाई दिया। श्रद्धालु देर रात तक भजन-कीर्तन और शिव आराधना में लीन रहे।“हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा देवघर

शिवभक्तों ने जल, बेलपत्र, धतूरा और दूध अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालु व्रत रखकर पूरी श्रद्धा के साथ रात्रि जागरण में शामिल हुए।

प्रशासन के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन करने की संभावना को देखते हुए पूरे दिन विशेष निगरानी जारी रही, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!