नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर आज कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका, सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी कार्यों के प्रगति को लेकर सभी कोषांगों की आहुत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

निर्वाचन संबंधी कार्यों में न हो कोई लापरवाही; समयबद्ध होकर सभी आपसी समन्वय से करें कार्य. Repoted By – Goutam Thakur(PTN JAMTARA)

मतदान केंद्रों, वज्रगृह, रिसीविंग सेंटर, मतगणना सेंटर आदि से जुड़े सभी कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश

नगरपालिका आम, निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका,सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर तैयारियों की समीक्षा के लिए गठित सभी कोषांगों के वरीय/नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता वरीय पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज के अलावा अन्य वरीय पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।


सभी कोषांगों की हुई समीक्षा; दिये गये कई अहम दिशा निर्देश


बैठक में समीक्षा के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त रवि आनंद ने कार्मिक, मतपत्र एवं मतपेटिका, सामग्री, परिवहन, विधि व्यवस्था सह आचार संहिता, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, सूचना तकनीकी, नियंत्रण कक्ष, हेल्पलाइन एवं जनशिकायत के अलावा नगरपालिका निर्वाचन कोषांग के कार्यों की बारी बारी से समीक्षा कर कोषांगों के कार्यों के अलावा वज्रगृह, रिसीविंग सेंटर, मतगणना केंद्र सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई।


बैठक के क्रम में उपायुक्त द्वारा मतदान कार्य में संलग्न सभी मतदान दलों/कर्मियों के रेंडमाइजेशन, बूथ अलॉटमेंट के अलावा माइक्रो आब्जर्वर, सेक्टर ऑफिसर, सेक्टर पुलिस ऑफिसर, गश्त दल के अलावा अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों के अलावा रिसीविंग सेंटर, काउंटर, मतगणना में प्रतिनियुक्त कर्मियों, मतदान दलों के लिए निर्धारित रूट चार्ट आदि के संदर्भ में जानकारी लिया गया। साथ ही प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों के प्रशिक्षण को लेकर जरूरी दिशा निदेश दिया गया। इसके अलावा उन्होंने निर्वाचन कार्य हेतु मतदान दलों, पुलिस बलों एवं सेक्टर अधिकारियों आदि के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले वाहनों के बारे में जानकारी ली एवं जरूरी दिशा निदेश दिया। वहीं उन्होंने एफएसटी, एसएसटी को फंक्शनल रहने के अलावा सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में इंटरस्टेट मीटिंग आयोजन कराने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दियावहीं उपायुक्त ने निर्वाचन के निमित्त मतपत्र एवं मतपेटिका को लेकर आवश्यकता के अनुसार आकलन करते हुए, साथ जो मतपेटिका चुनाव में प्रयुक्त होना है, उसके रेंडमाइजेशन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं बैठक में बताया गया कि मतपत्रों का विखंडीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है।

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!