पालोजरी प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से झामुमो विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने सोमवार को लगभग ढाई करोड़ रुपये के लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस दौरान उन्होंने खागा, दुबराजपुर, पथरघटिया सहित कई पंचायतों में पहुंचकर एक के बाद एक विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं आधारशिला कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और आधारभूत संरचना को मजबूत करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।R
Repoted By – Krishna Goswami (PTN DEOGHAR)
जिनको लेकर हम लगातार ग्रामीणों हर संभव उनके बीच रहने की कोशिश कर रहे। साथ ही लोगों को किसी भी प्रकार की समस्याओं को लेकर उन्हें फौरन उन समस्याओं का निदान करने की बात कही। वहीं उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए उन्हें अगले दिन जाना है, इसलिए समय की कमी के बावजूद उन्होंने अधिकतम स्थानों पर पहुंचकर योजनाओं का शुभारंभ किया, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। वहीं उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा और दैनिक जीवन की सुविधाओं में सीधा सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। साथ ही स्कूली बच्चों के बीच कॉपी कलम वितरण कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की । वहीं इस मौके पर इक़बाल मिर्जा, कादिर रज़ा, मुखिया प्रतिनिधि गुपिन रजवार, झामुमो महिला मोर्चा प्रखंड सचिव सितारा खातून, तजमुल खान, टाइगर अंसारी, मुखिया गोलक बिहारी यादव, उपमुखिया गोपाल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र मुर्मू, अमरेश कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि भाजूउद्दीन अंसारी (बड़कू दा) सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष जताया और उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले समय में और भी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।
EDITOR BY – SHASHI KUMAR (PTN NEWS DESK)











