सड़क सुरक्षा माह के बाद भी सख्ती जारी, नियम तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा : डीटीओ

अवैध लाइट व मल्टीटोन हॉर्न वाले वाहनों पर विशेष अभियान, 50 से अधिक वाहनों पर कार्रवाईRepoted By Saroj Jha (Pakur)

PAKUR :-  जिले में सड़क सुरक्षा माह की समाप्ति के बाद भी यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन पूरी तरह सख्त है। जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि 1 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।डीटीओ ने स्पष्ट किया कि जागरूकता अभियान के उपरांत अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में जिले भर में सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी है। विशेष रूप से उन वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है, जिनमें अवैध रूप से अतिरिक्त लाइट और मल्टीटोन हॉर्न का प्रयोग किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बड़े वाहनों सहित लगभग 50 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जिनमें अवैध मल्टीटोन हॉर्न और अतिरिक्त लाइट पाई गई। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें, अनावश्यक ओवरटेक से बचें और सुरक्षित वाहन संचालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!