JAMTARA – जामताड़ जिला के नाला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दैवलीश्वर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर आज के दिन की महत्ता बढ़ जाती है। ऐसे में बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों के अलावा रुटलाइन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब हर-हर महादेव के नारों से गुंजयमान हैं। साथ ही आज अहले सुबह से लम्बे कतार लगी हुए श्रद्धालु कतारबद्ध और सुगम जलार्पण कर रहे हैं।
Repoted By Goutam Thakur (PTN JAMTARA)
इसके अलावे जिला प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर पहले से हीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी दुरूस्त कर ली गई थी, ताकि श्रद्धालुओं आसानी से बाबा दैवलीश्वर धाम का जलार्पण कर एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर सके। वही देवतुल्य श्रद्धालुओं हेतु सभी आवश्यक सुविधाओं के अलावा सूचना केंद्र, शौचालय व पेयजल व्यवस्था, बैरिकेडिंग, दंडाधिकारी व जगह-जगह पर पुलिस के जवानों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है
ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही महाशिवरात्रि के अवसर पर भीभीआईपी एवं ऑउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक है। इसके अलावा बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त पुलिस के जवानों व दंडाधिकारियों की टीम को निदेशित किया गया कि भागदौड़ की स्तिथि न बने इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। वही सरकारी पूजा के पश्चात 04:बजे से देवतुल्य श्रद्धालुओं के जलार्पण हेतु बाबा बैद्यनाथ दैवलीश्वर का पट खोला गया।
इस दौरान पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी नाला मनोज कुमार, महतो जिला खेल पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)











