काठीकुंड में दानीनाथ मेला के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

काठीकुंड में दानीनाथ मेला के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। दुमका सदर के एसडीपीओ विजय कुमार महतो ने मेले का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Repoted By – महफूज अली अंसारी (KATHIKUND,DUMKA,PTN)

इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर कैमरों की मॉनिटरिंग व्यवस्था को देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीपीओ ने मेला कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि मेले के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर काठीकुंड थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार, दानीनाथ मेला कमिटी के कोषाध्यक्ष संदीप कुमार मिंटू, सचिव अजय कुमार भगत और सदस्य गौरव कुमार भगत भी मौजूद रहे। प्रशासन और मेला कमिटी के बीच बेहतर समन्वय के साथ इस बार दानीनाथ मेला को शांतिपूर्ण और सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!