निरिक्षण के क्रम में सामान्य प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; दिये कई अहम दिशा निर्देश.
Repoted By – Goutam Thakur (Jamtara PTN)
चेकनाका से गुजरने वाले वाहनों का सख्ती से जांच करने का निर्देश आज सामान्य प्रेक्षक 10 मिहिजाम नगर परिषद संजय पाण्डेय के द्वारा निर्वाची पदाधिकारी अध्यक्ष पद सह उप निर्वाचन पदाधिकारी जामताड़ा विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि एवं अन्य के साथ मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।i
निरीक्षण के क्रम में सामान्य प्रेक्षक संजय पाण्डेय के द्वारा राजकीय बुनियादी विद्यालय भवन (पूर्वी भाग), सामुदायिक भवन आमबगान दुर्गा मंदिर के निकट (पूर्वी भाग), मध्य विद्यालय भवन हलुदकनाली, मिहिजाम (पश्चिमी भाग), उ० मध्य विद्यालय भवन, आमबगान (बादोलीगढ़), मिहिजाम (उत्तरी भाग) एवं आमबगान (बादोलीगढ़), मिहिजाम (पश्चिमी भाग), उ० मध्य विद्यालय भवन, कानगोई, मिहिजाम, कन्या मध्य विद्यालय भवन, मिहिजाम (पूर्वी भाग), मध्य विद्यालय भवन हलुदकनाली मिहिजाम (पूर्वी भाग), राजकीय बुनियादी विद्यालय भवन, मिहिजाम (पश्चिमी भाग) स्थित कुल 11 मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर भवन की स्थिति, केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, प्रकाश, शौचालय, पेयजल आदि की उपलब्धता आदि बिंदुओं का अवलोकन कर विभिन्न बिंदुओं पर कई अहम दिशा निर्देश दिया।
वहीं इसके अलावा सामान्य प्रेक्षक के द्वारा हांसीपहाड़ी चेकनाका का निरीक्षण कर संधारित की जाने वाली पंजीयों, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी सहित अन्य बिंदुओं पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी से आवश्यक जानकारी ली, उन्होंने कहा कि चेकनाकों से गुजरने वाले वाहनों का सख्ती से जांच करें ताकि निर्वाचन प्रकिया के दौरान कोई बाधा उत्पन्न न हो एवं निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।
मौके पर, उपरोक्त के अलावा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मिहिजाम श्री गोपेश कुम्भकार, बीसीओ नाला कुणाल भारती, पुलिस पदाधिकारी, के अलावा देबाशीष सिंह एवं अन्य संबंधित मौजूद रहे।
Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS)











