Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
जामताड़ा :- 4वीं झारखंड राज्य आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जूनियर वर्ग में रांची के आर्यन सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ‘चैंपियन ऑफ चैंपियन’ का खिताब अपने नाम किया, जबकि सीनियर वर्ग में जमशेदपुर के राकेश लोहार ने यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किय
जूनियर बालक (अंडर-19) राइट हैंड वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंडर-50 किलोग्राम वर्ग में लकी नारायण मुर्मू ने स्वर्ण पदक, गिरिडीह के शिव कुमार ने रजत तथा दुमका के एम.डी. फरहान ने कांस्य पदक जीता। 50-55 किलोग्राम वर्ग में जामताड़ा के करण कुमार महतो ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं दुमका के ओवेश रजा को रजत तथा धनबाद के एच.डी. साकिब अहमद को कांस्य पदक मिला।
55-60 किलोग्राम वर्ग में धनबाद के एम.डी. दिलशाद ने स्वर्ण, गोड्डा के प्रियांशु पाठक ने रजत तथा जामताड़ा के एच.डी. आमाल अहमद ने कांस्य पदक हासिल किया। 60-65 किलोग्राम वर्ग में देवघर के गुल नवी खान प्रथम, जबकि जामताड़ा के अरमान कुमार द्वितीय और मिलन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 65-70 किलोग्राम वर्ग में रांची के आर्यन कुमार सिंह ने स्वर्ण, देवघर के विकास शर्मा ने रजत तथा गढ़वा के राजकुमार यादव ने कांस्य पदक जीता। 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में जामताड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जहां गोविंद कुमार सिंह ने स्वर्ण, अभिनव कुमार ने रजत और आदित्य टुडू ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
सीनियर पुरुष राइट हैंड वर्ग में अंडर-55 किलोग्राम में एम.डी. इस्माइल अंसारी (गिरिडीह) स्वर्ण पदक विजेता बने। 60-65 किलोग्राम वर्ग में एम.डी. शाहिद ने स्वर्ण, अरमान कुमार ने रजत तथा अनवर-उल-हक ने कांस्य पदक जीता। 70-75 किलोग्राम वर्ग में रोहित लोहार प्रथम, राहुल महतो द्वितीय तथा गौरांगो सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 80 किलोग्राम से अधिक वर्ग में जामताड़ा के शुभम सिंह ने स्वर्ण, जयदेव ने रजत तथा आताउल्ला ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
लेफ्ट हैंड वर्ग में 50-55 किलोग्राम में ओवैस राजा ने स्वर्ण, रवि राज ने रजत और एम.डी. शहवाज ने कांस्य पदक जीता। अंडर-65 किलोग्राम में गुलनबी खान (देवघर) स्वर्ण पदक विजेता बने, जबकि अमन अहमद और अजय कुमार सिंह (हजारीबाग) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 70 किलोग्राम वर्ग में वीरेंद्र ने स्वर्ण, अनुराग कुमार सिंह ने रजत और अहावरुल ने कांस्य पदक जीता। जूनियर 65 किलोग्राम लेफ्ट हैंड वर्ग में गुलुबिदीन ने स्वर्ण, अमन अहमद ने रजत तथा अजय कुमार सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर 70 किलोग्राम लेफ्ट हैंड वर्ग में आर्यन कुमार सिंह ने स्वर्ण और नितिन राज ने रजत पदक जीता। वहीं दिव्यांग 65 किलोग्राम वर्ग में बजरंगी प्रियदर्शी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं सम्मान प्रदान किए गए। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं राज्य में आर्म रेसलिंग खेल को नई पहचान देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।
Repoted By :- MD Rafique Ansari, Prime Time News, Jamtara.











