Edited By –Shashi Kumar Prime Time News Desk.
पाकुड़, झारखंड। जिले के मुफ्स्सिल थाना पुलिस ने वर्ष 2013 में दर्ज एक गंभीर रंगदारी और लूट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर पुलिस ने मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र के अमदाबाद गांव निवासी राम रजवार, लड्डू रजवार, मोगलू रजवार और हनीफ रजवार को पकड़ा।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2013 में इन आरोपियों पर रंगदारी मांगने और जबरन पैसे ऐंठने का आरोप लगा था। मामले के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे, जिसके चलते कोर्ट ने इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

मुफ्स्सिल थाना पुलिस ने सूझबूझ और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ अपनी सख्त नीति का परिणाम बताया है। पुलिस का कहना है कि कानून से बचकर भागने वाले अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News Pakur.











