दुमका :- राजकीय श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर झारखंड सरकार के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार मंगलवार को बासुकीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्य सचिव के सम्मान में उपायुक्त ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्य सचिव का स्वागत करते हुए मेले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी दी।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.











