रामगढ़ प्रखंड के सरंगपानी गांव के दो संगे भाईयों ने झारखंड स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में जीता 01 स्वर्ण और 03 कांस्य पदक।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Dumka :- दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के अमरपुर पंचायत के सरंगपानी गांव के दो संगे भाईयों आयुष सिंह तथा आर्यण सिंह ने 16 वें झारखंड जुनियर एंव सब जुनियर तैराकी चैम्पियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरे दुमका जिला का साथ रामगढ़ प्रखंड का नाम रौशन किया है। प्रतियोगिता में आयुष सिंह ने 8-10 बर्ष के आयु वर्ग में समुह 5 में 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में में स्वर्ण पदक जीतकर सबसे कम उम्र में दुमका रामगढ़ प्रखंड के नाम को उंचा किया।वहीं इनके बड़े भाई आर्यण सिंह ने 17-18 बर्ष आयु वर्ग समुह 1 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसमें इन्होंने 100 मीटर बेस्ट स्ट्रोक 200 मी बेस्ट स्ट्रोक और 200 मीटर फ्री स्टाइल में तीन कांस्य पदक जीते।

इस तरह दोनों भाई ने दुमका रामगढ़ प्रखंड के लिए 01स्वर्ण और 03 कांस्य पदक जीता।दोनों भाइयों के इस शानदार प्रदर्शन से रामगढ़ प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है।वहीं दोनों भाइयों ने मंगलवार को बताया कि मंज़िल चाहे जितना भी कठीन हो अगर कड़ी मेहनत दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कठीन से कठीन मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

Repoted By :- Ramjee Sah, Prime Time News Dumka.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!