राधानगर चौक पर मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस, दो युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

साहिबगंज :-  राधानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हथियार एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 2:30 बजे राधानगर चौक के पास कुछ लोगों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे।

पुलिस ने पीछा कर मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव यादव (करीब 25 वर्ष), पिता राजकुमार यादव तथा पंकज भगत (करीब 25 वर्ष), पिता सुभाष प्रसाद भगत, दोनों निवासी बाकुडीह, थाना तीनपहाड़, जिला साहिबगंज के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर गौरव यादव के कब्जे से कमर के बाएं तरफ खोसे हुए एक देशी कट्टा, पहने हुए पैंट के पीछे वाले पॉकेट से एक जिंदा गोली, जिस पर 9 एमएम केएस अंकित है, दाहिने पॉकेट से 3,880 रुपये नकद तथा एक टूटा हुआ नीले रंग का Infinix 5G मोबाइल फोन बरामद किया गया।

वहीं, पंकज भगत के कब्जे से काले रंग का कीपैड Nokia मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों के पास से होंडा शाइन 125 सीसी की ग्रे रंग की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

इस मामले में राधानगर थाना कांड संख्या 354/26, दिनांक 07.10.2026, धारा 317 बीएनएस 2023 एवं 25(1-B)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया पूरी की है।

गौरव यादव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गौरव यादव के विरुद्ध पूर्व में भी तीनपहाड़ थाना कांड संख्या 49/23, दिनांक 10.08.2023, धारा 25(1-B)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

छापेमारी दल में राधानगर थाना प्रभारी पु०नि० संग्राम सिंह सोय, पु०अ०नि० उपेन्द्र प्रसाद यादव, सअनि राजकुमार कुमार पासवान, थाना रिजर्व गार्ड के हवलदार राजकिशोर यादव, आ०/157 गगन कुमार सिंह तथा चौकीदार सुदीप मंडल शामिल थे।

Repoted By :- Saroj Kumar Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!