पाकुड़ में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, डिजिटाइजेशन कैंप का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Pakur :– पाकुड़ से बड़ी खबर है, जहां विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर डिजिटाइजेशन कैंप का आयोजन किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयोजित इस कैंप का जायजा लेने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचीं।

उपायुक्त ने केकेडीएम उच्च विद्यालय, झिकरहटी स्थित बूथ संख्या 372 और 373, जबकि किस्मत कदमसार पंचायत भवन स्थित बूथ संख्या 412 और 414 का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित बीएलओ से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने को लेकर किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की।

कैंप के दौरान नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। इस मौके पर उपायुक्त ने नए मतदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें गुलाब का फूल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

उपायुक्त ने मतदाताओं से सीधे संवाद करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाताओं को डिजिटाइजेशन और SIR प्रक्रिया की जानकारी सरल और स्पष्ट तरीके से उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से आवश्यक दस्तावेज जमा करने के साथ-साथ बीएलओ के माध्यम से दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी मतदाताओं को दी जाए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कुछ मतदाताओं के प्रपत्र और दस्तावेजों की स्वयं जांच भी की। जिन दस्तावेजों में कमी पाई गई, उन्हें आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने और प्रपत्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

वहीं, जिन मतदाताओं के नोटिस का अभी तक निराकरण नहीं हुआ है, उनके घर-घर जाकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश भी बीएलओ को दिया गया।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने सभी बीएलओ को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करने तथा मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!