राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर पाकुड़ जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प.

Edited By:- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

पाकुड़ :- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, पाकुड़ द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों, विचारों और देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिकता, तकनीकी विकास और नई सोच की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जयंती की बधाई दी तथा राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेसजनों ने देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का भी संकल्प दोहराया।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, जिला उपाध्यक्ष राजू डोकानिया, जोरूल इस्लाम, मोहम्मद सिराजुद्दीन, मिरजहान विश्वास, महिला जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, मिथुन मरांडी, रामविलास महतो, कृष्णा यादव, जाकिर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!