Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Godda :- महागामा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर करबला मैदान में मोहर्रम पर्व के अवसर पर 11वीं के दिन पारंपरिक पहलाम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस आयोजन में मोहनपुर, बलिया एवं तेतरिया गांव के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
शनिवार शाम करीब छह बजे आयोजित पहलाम कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अखाड़ों के युवाओं ने लाठी, डंडा, भाला, तलवार सहित अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ आकर्षक एवं रोमांचक करतबों का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के हैरतअंगेज प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग करबला मैदान में जुटे।

कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए महागामा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल की मौजूदगी में आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस संबंध में ग्रामीण मो मंजूर आलम, मो महबूब आलम,मो मोहम्मद तमीजुद्दीन सरदार,मो शराफत, मो ताहिर,मो बल्लू, एवं मो मकसूद आलम ने बताया कि पिछले 34 वर्षों से मोहनपुर करबला मैदान में मोहर्रम की 11वीं के अवसर पर मोहनपुर, बलिया एवं तेतरिया के मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य अखाड़ा एवं पहलाम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था, भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक है, जिसमें स्थानीय कलाकार अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करते हैं।
Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News,Godda.











