Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Jamtara :- शनिवार को जिले के एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में जिले के सभी मतदान केन्द्र के बीएलओ एवं मतदाताओं के सहयोग हेतु नामित किये गये वॉलंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा आलोक कुमार के द्वारा जायजा लिया गया।

उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के निमित्त आप सभी को शिक्षकों को संबंधित मतदान केन्द्रों के साथ वॉलिंटियर के रूप में सम्बद्ध किया गया है। आप लोगों का मुख्य कार्य बीएलओ एवं मतदाताओं को एसआईआर के दौरान आवश्यक सहयोग ताकि एसआईआर से जुड़े कार्यों को बेहतर ढंग से कार्यान्वित किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक के रूप में आप लोगों का समझ एवं ज्ञान दूसरों से अलग है, जमीनी स्तर पर मतदाताओं के बीच में एसआईआर को लेकर जितने भी सवाल हैं उनका बखूबी जवाब आप लोग दे सकते हैं, मुझे उम्मीद है कि आप लोग अपने दायित्व का बेहतर निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर से जुड़े मतदाताओं, आमलोगों के कंसर्न को समझते हुए उनके डाउट को क्लियर करेंगे साथ ही अगर कोई जानकारी चाहिए हो तो संबंधित एईआरओ, ईआरओ आदि से संपर्क कर सकते हैं। सभी लोग वॉलंटियर्स के रूप में निष्ठापूर्वक एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इसके अलावा उन्होंने 30 जून को सभी मतदान केंद्रों में बीएलए 2, बीएलओ, चुनाव पाठशाला के टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक में वॉलंटियर्स को भी रहने का निदेश दिया।इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
Repoted By :- Rafique Ansari, Prime Time News, Jamtara.











