Godda :-महागामा थाना क्षेत्र के भरताचक पंचायत अंतर्गत अंजना गांव में मुंग के खेत में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
Edited By :-; Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

घायलों में प्रथम पक्ष की लखिया, नर्गिस एवं बीबी शबनम तथा द्वितीय पक्ष के मो. खुर्शीद, शबनम खातून एवं जूही खातून शामिल हैं। बताया जाता है कि मारपीट के दौरान मो. खुर्शीद के सिर में गंभीर चोट लगी है।
घटना की सूचना मिलने पर महागामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।
पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News,Godda.











