Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Pakur :- पाकुड़ से बड़ी खबर सामने आई है।पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने शुक्रवार को मालपहाड़ी ओपी का वार्षिक निरीक्षण किया। ओपी पहुंचने पर एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के टर्नआउट, ओपी परिसर की साफ-सफाई और सिरिस्ता कार्यों का जायजा लिया। इसके साथ ही लंबित कांडों, अनुसंधान और विधि-व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
एसपी ने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने, अपराध नियंत्रण को मजबूत करने और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का भी आदेश दिया गया।
Repoted By :- Saroj Kumar Jha, Prime Time News, Pakur.











