महाराष्ट्र में गोड्डा के मजदूर की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव; परिजनों ने निष्पक्ष जांच और आर्थिक सहायता की मांग की

Godda :- गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत राजाभिठा थाना क्षेत्र के कुशबिल्ला गांव निवासी 28 वर्षीय मजदूर पप्पू कुमार पंडित की महाराष्ट्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

जीआरपी पुलिस ने उनका शव पालघर जिले में रेलवे ट्रैक के समीप बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि करीब एक माह पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति सदानंद पंडित रोजगार दिलाने के नाम पर उनके पति को महाराष्ट्र लेकर गया था।

उनका आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से सदानंद पंडित का मोबाइल फोन बंद है, जिससे उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।परिजनों के अनुसार शुरुआत में मौत को दुर्घटना बताया गया था, लेकिन बाद में मामले की विस्तृत जानकारी देने के लिए 10 हजार रुपये की मांग किए जाने की बात सामने आई। इस घटना के बाद परिजनों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं और वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्रियां और एक पुत्र शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि पुत्र लगभग 70 प्रतिशत दिव्यांग है।

ऐसे में पप्पू कुमार पंडित की मौत के बाद परिवार गंभीर आर्थिक संकट में आ गया है।परिजनों ने प्रखंड एवं जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही राजाभिठा थाना में आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई है।इस संबंध में राजाभिठा थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव ने बताया कि घटना महाराष्ट्र की है, इसलिए वहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि स्थानीय पुलिस भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। वहीं मृतक के परिजन शव को गांव लाने के लिए महाराष्ट्र रवाना हो चुके हैं।इधर, स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जिस व्यक्ति के माध्यम से मृतक महाराष्ट्र गया था, उसका नाम पूर्व में भी आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। हालांकि इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News, Godda.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!