Jamtara :- जामताड़ा पुलिस ने सुभाष चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 10 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में एक विधि विरुद्ध निरुद्ध बालक को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसकी निशानदेही पर चोरी के अन्य मोबाइल भी बरामद किए गए।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रजा के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम में जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत प्रसाद गुप्ता, साकेत प्रताप देव, तकनीकी शाखा के संतोष कुमार सिंह, सुनील झा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।जामताड़ा थाना कांड संख्या 67/26 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देवघर जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराजोरी गांव में छापेमारी की। इस दौरान एक नाबालिग को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा गया।पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की, जहां से कुल 10 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद मोबाइल फोन विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखे गए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।वही शुक्रवार को एसडीपीओ वसीम रजा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।उन्होंने कहा कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सघन कार्रवाई जारी रहेगी। मौके पर इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत प्रसाद गुप्ता, साकेत प्रताप देव, तकनीकी शाखा के संतोष कुमार सिंह, सुनील झा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
Repoted By :- Rafique Ansari, Prime Time News, Jamtara.











