फुटबॉल मैदान में देशी कट्टा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे दो युवक

Edited By :-Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Jamtara :- जामताड़ा जिले बिंदापाथर थाना क्षेत्र में फुटबॉल मैदान पर हुए विवाद के दौरान देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुड़ाबहाल गांव निवासी उज्ज्वल पंडित (20) ने 18 जून को बिंदापाथर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी कि पुरानी रंजिश को लेकर बरदेही गांव निवासी रवि महतो, परितोष गोराई एवं अन्य लोगों ने बेलियापुर फुटबॉल मैदान में उन्हें घेरकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान रवि महतो ने देशी कट्टा दिखाकर भय का माहौल बनाने का प्रयास किया।शिकायत के आधार पर थाना में सनहा दर्ज कर मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नाला के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रवि महतो (19) से पूछताछ की। पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए देशी कट्टा छिपाकर रखने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर सालपातड़ा के समीप सड़क किनारे झाड़ियों से एक लोहे का देशी कट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने हथियार को विधिवत जब्त कर रवि महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में बिंदापाथर थाना कांड संख्या 30/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26 एवं बीएनएस की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं मामले में नामजद दूसरे आरोपी परितोष गोराई (18) को भी 19 जून को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी बड़दही गांव के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी : पुलिस अवर निरीक्षक अनुज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार, हवलदार कैलाश चंद्र शाह, आरक्षी विनय मुर्मू तथा चालक हवलदार पंकज कुमार शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने एवं आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Reported By :- Rafique Ansari,Prime Time News, Jamtara.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!