Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Jamtara :- फतेहपुर प्रखण्ड अंतर्गत चापुड़िया उच्च विद्यालय में बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त समाज निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बिंदापाथर थाना प्रभारी अनुज कुमार एवं एसआई राजू महतो ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। युवाओं को इससे दूर रहकर शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा और अच्छे संस्कार जीवन में सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने छात्रों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने वचन दिया कि वे नशे से दूर रहेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि चाँद हेम्ब्रम सहित शिक्षकगण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि समाज को स्वस्थ और प्रगतिशील बनाने के लिए नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह जागरूकता अभियान युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
Repoted By :- Rafique Ansari, Prime Time News, Jamtara.











