फरक्का एक्सप्रेस के शौचालय की छत में छिपी थी 81 बोतल शराब, बरहरवा में RPF ने किया जब्त

Edited by :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

बरहरवा :-  ट्रेन से शराब की अवैध ढुलाई के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान RPF/CIB मालदा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरक्का एक्सप्रेस से 81 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 30.375 लीटर बताई गई है, जिसकी लेबल पर अंकित कीमत के अनुसार कुल कीमत 21,870 रुपये है।
जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर को ट्रेन से शराब की अवैध ढुलाई की सूचना पर RPF/CIB मालदा के ASI आर.एस. यादव, HC स्वपन कुमार घोष और HC नूपुर बरन मिद्या ने ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी के सहयोग से 15743 अप फरक्का एक्सप्रेस में विशेष जांच अभियान चलाया। तिलडांगा स्टेशन से ट्रेन के गुजरने के दौरान स्लीपर कोच संख्या S-4 (ER/172213/C) की जांच की जा रही थी।
इसी दौरान कोच के बरहरवा छोर की ओर स्थित शौचालय से तेज गंध आने पर जवानों को संदेह हुआ। जांच करने पर शौचालय के रूफ प्रोटेक्टर के अंदर दो सफेद रंग के हैंड-कैरी बैग छिपे मिले। बैगों पर किसी का दावा नहीं था। टीम ने यात्रियों से पूछताछ कर सामान के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई दावेदार सामने नहीं आया।
इसके बाद दोनों बैगों को बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर लाकर उनकी विधिवत जांच की गई। तलाशी के दौरान एक बैग से 41 बोतल और दूसरे बैग से 40 बोतल, कुल 81 बोतल ऑफिसर्स चॉइस एलीट व्हिस्की बरामद हुई। प्रत्येक बोतल में 375 एमएल शराब थी और बोतल पर 270 रुपये कीमत अंकित थी।
RPF के अनुसार, शराब को रेलवे कोच के शौचालय की छत के प्रोटेक्टर के भीतर छिपाकर ले जाया जा रहा था। सामान का कोई मालिक सामने नहीं आने तथा शराब को इस तरह छिपाकर रखे जाने से इसके अवैध परिवहन की आशंका जताई गई है। बरामद शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत 13 अक्टूबर की रात 21:05 बजे से 21:35 बजे के बीच बरहरवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के मध्य भाग से जब्त किया गया।
बरामद शराब और दोनों बैगों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए IPF/RPF पोस्ट बरहरवा के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में लागू कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है

Repoted By :- Saroj Kumar Jha, Prime Time News, Shaibganj.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!