Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
जामताड़ा :- जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत सिमलाडांगाल पंचायत के बड़ा आसना गांव निवासी एक ग्रामीण ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) की लाभुक सूची में अपना नाम शामिल करने की मांग को लेकर उपायुक्त, जामताड़ा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), फतेहपुर को आवेदन सौंपा है। आवेदन में ग्रामीण ने बताया है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंधित हैं तथा आजीविका के लिए मजदूरी पर निर्भर हैं। उनका आरोप है कि पूर्व में उनके आवास का जियो-टैगिंग भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद उनका नाम लाभुक सूची में शामिल नहीं किया गया।ग्रामीण का कहना है कि उनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है और परिवार को आवास की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में उनका नाम जोड़ने की मांग की है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक पहुंचना चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत क्षेत्र में अब भी कई ऐसे परिवार हैं, जो पात्र होने के बावजूद आवास योजना के लाभ से वंचित हैं।
Repoted By :- Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.











