पाकुड़ में अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Pakur :- पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पाकुड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगर थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। दिनांक 18 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गोकुलपुर मोड़ के पास स्थित एक चाय दुकान पर छापेमारी कर अवैध लॉटरी के कारोबार का पर्दाफाश किया।

Edited By –Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर कुछ लोग अवैध रूप से लॉटरी टिकट की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान कई लोग मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो० हसीम हुसैन (पिता- स्व० मो० अब्दुल हुसैन), निवासी बड़ी अलीगंज, थाना पाकुड़ नगर, जिला पाकुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से कुल 210 अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए, जिनमें नागालैंड स्टेट लॉटरी के 110 पीस और सिक्किम स्टेट लॉटरी के 100 पीस शामिल हैं।

इस संबंध में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 82/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 7(3) लॉटरी रेगुलेशन अधिनियम 1998 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम में थाना प्रभारी श्री अनिल कुमार गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश राम, तथा सशस्त्र बल के जवान गौतम कुमार एवं मनोज कुमार दास शामिल थे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News,Pakur

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!