जामताड़ा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई संयुक्त असैनिक परीक्षा एसडीओ अनंत कुमार ने के जिले के सभी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण दिखी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Jamtara :- जामताड़ा जिले में झारखण्ड संयुक्त असैनिक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।परीक्षा का आयोजन जिले के 12 केंद्रों पर दो पालियों में किया गया, जहां प्रशासन की सख्त निगरानी और बेहतर व्यवस्था देखने को मिली।आंकड़ों के अनुसार कुल 3624 परीक्षार्थियों में प्रथम पाली में 2262 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1362 अनुपस्थित रहे।परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों तथा पर्यवेक्षकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा की निगरानी व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। एसडीओ ने केंद्रीय अधीक्षक, मजिस्ट्रेट एवं नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार को सख्ती से रोका जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। परीक्षा के दौरान समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय रहा। यह नियंत्रण कक्ष सभी परीक्षा केंद्रों से निरंतर संपर्क में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करता रहा, जिससे किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी।कुल मिलाकर जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई, जिस पर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया। यह आयोजन प्रशासनिक तत्परता और सुदृढ़ व्यवस्था का उदाहरण बनकर सामने आया।

Repoted By :- Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!