पाकुड़: झारखंड सरकार/पुलिस मुख्यालय, रांची द्वारा पाकुड़ जिला पुलिस को कुल 18 नई अपाचे मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई। इन नई बाइक को बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को माननीय सांसद श्री विजय हांसदा, माननीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थाना एवं ओ.पी. क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिस व्यवस्था से कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। नई मोटरसाइकिलों के उपलब्ध होने से पुलिस को गश्ती करने में सहूलियत होगी, जिससे क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन बाइक के माध्यम से पुलिस की क्षेत्र में उपस्थिति बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। साथ ही, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता भी मजबूत होगी।

जिले के विभिन्न थाना और ओ.पी. में इन मोटरसाइकिलों के वितरण से पुलिसिंग व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.











