Dumka :- माता कुमाता वाली बातें आपने खूब सुनी होगी लेकिन पिता पापी बन जाए और गर्भ में पल रहे अपने बच्चे का हत्यारा बन जाए यह पहली बार आपने सुना होगा। हम बात कर रहे हैं सरैयाहाट थाना के मटिहानी गांव के बुलबुल कुमारी की जिसकी शादी 2023 पौडेयाहाट थाना के सरोज कुमार दास से हुई थी शादी के कुछ दिन बाद से ही लड़के वाले लड़की वाले पर दहेज प्रताड़ना शुरू कर दिया।
मारपीट और थाने में शिकायत समझौता कई बार हुआ हद तब हो गया जब 3 अप्रैल 2026 को सरोज ने बुलबुल को बेरहमी से पीटने के बाद रात भर कमरे में बंद रखा। किसी तरह बुलबुल अपने पिता को कॉल कर दूसरे दिन पिता पहुंचने पर अपने बेटी को दुमका के फूलों झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन गर्भ में पल रहे 3 महीने के बच्चों की मौत गर्भ में ही चोट लगने से हो गई।


यह मामला तब प्रकाश में आया जब दुमका जिला के महिला थाने में पीड़ित बुलबुल ने अपने पति सरोज के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है ।लेकिन सवाल एक ही है कोई पिता अपने गर्भ में पल रहे बच्चों का हत्यारा कैसे बन गया कुछ धन के लिए पत्नी पर प्रताड़ना और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.











