पाकुड़ पुलिस द्वारा नववर्ष में Project Device अभियान के तहत जिले में चोरी एवं गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पाकुड़ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 19 (उन्नीस) मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए।
Repoted By – Saroj Jha (PTN Pakur)
इस अभियान की शुरुआत 07 जनवरी 2026 को हुई थी, जब नगर थाना क्षेत्र से चोरी/गुमशुदा 05 मोबाइल बरामद कर धारकों को लौटाए गए थे। इसके बाद महेशपुर थाना से 07, लिट्टीपाड़ा थाना से 03, पाकुड़िया थाना से 05 तथा मुफस्सिल थाना से 04 मोबाइल बरामद किए गए। इस प्रकार अब तक कुल 19 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक रिकवर किए जा चुके हैं।
बरामद मोबाइलों में Samsung, Vivo, Oppo, Realme, Poco जैसे विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं, जिन्हें संबंधित थाना कांडों के आधार पर सत्यापन के उपरांत उनके मालिकों को सौंपा गया। मोबाइल धारकों ने अपने कीमती उपकरण वापस पाकर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अभियान में पाकुड़ (मु०), महेशपुर, लिट्टीपाड़ा एवं पाकुड़िया थाना के थाना प्रभारियों सहित तकनीकी शाखा एवं CCTNS से जुड़े पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों की अहम भूमिका रही।
पाकुड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि Project Device के तहत चोरी एवं गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी और उन्हें उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)











