पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना, प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान का भरोसा दिलाया

Repoted By :- Saroj Jha (PTN PAKUR)

पाकुड़ नगर परिषद के लिए 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रविवार, 22 फरवरी को बाजार समिति मैदान स्थित डिस्पैच सेंटर से सभी पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित बूथों के लिए रवाना किया गया।इस दौरान डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक संसाधन, पर्याप्त कर्मी और सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की लगातार नजर है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलने से रोका जा सके।प्रशासन द्वारा मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समय पर बूथों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!